बड़ी राहत: यमन में निमिषा प्रिया की मौत की सजा 'रद्द', भारतीय ग्रैंड मुफ्ती मुसलियार के कार्यालय ने दी जानकारी

यमन में निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, भारतीय ग्रैंड मुफ्ती मुसलियार के कार्यालय ने दी जानकारी
X

Indian nurse Nimisha Priya death sentence in Yemen canceled

नई दिल्ली। यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा 'रद्द' कर दी गई है। भारतीय ग्रैंड मुफ्ती मुसलियार के कार्यालय ने यह जानकारी दी है। यमन में हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के लिए यह बड़ी राहत है।

भारतीय ग्रैंड मुफ्ती के कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, निमिषा प्रिया की मौत की सजा को रद्द करने का निर्णय यमन की राजधानी सना में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद लिया गया है। उसकी फांसी को "पूरी तरह से रद्द" किया जाएगा, जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

केरल की 37 वर्षीय भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन के अधिकारियों द्वारा पहले 16 जुलाई को फांसी दी जानी थी। भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद एक दिन पहले ही उनकी मौत की सजा अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। सरकार ने यमन प्रशासन से अनुरोध किया था कि, वह परिवार को दूसरे पक्ष के साथ आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए और समय दे।

विदेश मंत्रालय ने 17 जुलाई को कहा था कि, वह यमन में निमिषा प्रिया को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि मंत्रालय ने यमन में कानूनी प्रक्रियाओं में नर्स प्रिया के परिवार की सहायता के लिए एक वकील नियुक्त किया है।

Tags

Next Story