यूरोपीय संघ की ताज़ा पाबंदियों को भारत ने किया ख़ारिज: भारत बोला- “हम एक ज़िम्मेदार देश, ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि”

यूरोपीय संघ
- भारत ने यूरोपीय संघ की एकतरफा पाबंदियों को किया खारिज
- ऊर्जा सुरक्षा भारत के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता: विदेश मंत्रालय
- EU की 18वीं पाबंदी सूची में भारतीय रिफाइनरी शामिल
- ऊर्जा व्यापार में डबल स्टैंडर्ड न अपनाए यूरोप: भारत
- रूस की शैडो फ्लीट से तेल खरीदने वाली भारतीय रिफाइनरी EU प्रतिबंधों में शामिल
- प्रतिबंधों में शामिल: शिपिंग कंपनियां, जहाज कप्तान, फ़्लैग रजिस्ट्रार, LNG सेक्टर की इकाई
ताजा यूरोपीयन यूनियन प्रतिबंधों पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि हमने यूरोपीयन यूनियन द्वारा हाल ही में की गयी प्रतिबंध घोषणाओं का संज्ञान लिया है । भारत एक तरफा प्रतिबंधों को नहीं मानता है । हम बहुत जिम्मेदार देश हैं और अपने कानूनी दायित्वों के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
भारत ने यूरोपीय संघ द्वारा लगाये गए प्रतिबंध को ख़ारिज कर दिया है। भारत का कहना है कि ऊर्जा व्यापार के मामले में यूरोपीय संघ दोहरे मानदंड अपना रहा है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में एक बयान जारी कर यूरोप को इस तरह के प्रतिबंध से बचने की सलाह दी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री रणधीर जयसवाल ने बयान जारी कर कहा कि
“हमने यूरोपीय संघ द्वारा घोषित नवीनतम प्रतिबंधों को संज्ञान में लिया है। भारत किसी भी एकतरफा प्रतिबंधों का समर्थन नहीं करता।”
“भारत एक जिम्मेदार देश है और अपने वैधानिक दायित्वों का पूरी तरह से पालन करता है। हमारी सरकार ऊर्जा सुरक्षा को अत्यंत महत्वपूर्ण मानती है क्योंकि यह हमारे नागरिकों की बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ा है।”
“हमारा कहना है कि ऊर्जा व्यापार के मामलों में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए।”
रूस के खिलाफ लगाए गए नवीनतम प्रतिबंधों में रूसी क्रूड ऑयल की ट्रेडिंग में शामिल एक भारतीय रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया है, जिसमें रूस के रॉसनेफ्ट (Rosneft) की हिस्सेदारी है। प्रतिबंधों के तहत इस रिफाइनरी पर आर्थिक प्रतिबंध, संपत्ति जब्ती, और व्यापारिक सेवाओं की रोक जैसे उपाय लगाए गए हैं।
यूरोपीय संघ की इस 18वीं प्रतिबंध सूची में कुल 105 नई जहाजें, रूस की एलएनजी कंपनी, शैडो फ्लीट के कप्तान, और एक अंतरराष्ट्रीय फ़्लैग रजिस्ट्री ऑपरेटर भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब किसी जहाज के कप्तान को व्यक्तिगत रूप से सूचीबद्ध किया गया है।
