Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > देश की बढ़ती आबादी को लेकर गिरिराज सिंह ने यह कहा, जानें

देश की बढ़ती आबादी को लेकर गिरिराज सिंह ने यह कहा, जानें

देश की बढ़ती आबादी को लेकर गिरिराज सिंह ने यह कहा, जानें
X

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश की बढ़ती आबादी को कैंसर करार दे दिया है। बढती आबादी को उन्होंने सेंकेंड स्टेज कैंसर बताते हुए इसे काबू करने के लिए कठोर कानून बनाने की वकालात की है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगर इसे काबू में नहीं किया गया तो यह चौथे स्टेज का कैंसर बन जाएगा जो लाइलाज साबित होगा। गिरिराज सिंह ने यह बातें जनसंख्या नियंत्रण पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि सख्त कानून बनाने की जरूरत है और जो इसका पालन नहीं करते उनके लिए बिना किसी धर्म के आधार के मताधिकार निरस्त होने और आर्थिक लाभ नहीं मिलने जैसी सख्त सजाओं के प्रावधान होने चाहिए। सिंह ने कहा कि जो लोग आबादी नियंत्रण के खिलाफ हैं वह इस चर्चा में धर्म लाने की कोशिश करते हैं। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी बढ़ती आबादी काबू में करने की बात पर जोर दिया था। सख्त कानून बनाने के लिए आंदोलन की जरूरत है। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि वे 11 से 13 अक्टूबर तक इसे लेकर मेरठ से दिल्ली तक यात्रा निकालेंगे।

Updated : 28 Sep 2019 9:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top