ऑनलाइन गेम्स चैलेंज्स कैसे ले रहे बच्चों की जान? ब्लू व्हेल से कोरियन लवर तक...

ऑनलाइन गेम्स और चैलेंज सिर्फ़ एंटरटेनमेंट का साधन ही नहीं, बल्कि कभी‑कभी जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब इसके पीछे की वजह सामने आई तो सभी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि कोरियन लवर गेम के टास्क के चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया।
ऑनलाइन गेम्स की वजह से मेन्टल और फिजिकल हेल्थ दोनों पर ही बहुत नेगेटिव इफ़ेक्ट पड़ता है। जिसकी वजह से हर साल सुसाइड के मामले सामने आते है। आपको बता दें, ब्लू व्हेल चैलेंज गेम की शुरुआत रूस में हुई थी। 2016-2017 में यह चैलेंज दुनियाभर में सुर्खियों में आ गया।
तीन बहनों ने किया एकसाथ सुसाइड
गाजियाबाद में 3 सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर एक साथ सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, तीनों को कोरियन लव गेम की लत थी। जिसकी वजह से उन्होंने स्कूल तक छोड़ दिया था। जब पिता ने गेम की वजह से उन्हें डांटा, तो 3 फरवरी की रात तीनों ने एक ऐसा कदम उठा लिया जिसका किसी ने सोचा नहीं था। रात 2 बजे तीनों ने पहले कमरे का गेट बंद किया और फिर नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।
पुलिस की जांच में एक डायरी मिली जिसमें लिखा था—
“मम्मी-पापा सॉरी… गेम नहीं छोड़ पा रही हूं। अब आपको एहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़वाना चाहते थे।”
उनकी उम्र करीब 12, 14 और 16 साल थी, जिसमें 14 साल की बेटी गेम में लीडर थी। गेम में उन्हें कुल 50 टास्क मिले थे। जानकारी के अनुसार, गेम की लीडर बेटी ने ही सभी को सुसाइड करने के लिए कमांड किया था। उसके बाद उन्होंने स्टूल पर चढ़कर एक-एक करके बिल्डिंग से छलांग लगा ली।
यह पहला मामला नहीं
जब भी ऑनलाइन डेंजरस चैलेंज गेम्स की बात सामने आती होती है, तो सबसे पहले ब्लू व्हेल चैलेंज गेम का नाम याद आता है। सुसाइड का यह मामला पहली बार सामने नहीं आया है, जब ऑनलाइन गेम्स की वजह से बच्चों ने मौत कर ली हैं। इससे पहले साल 2017 में कई ऐसे मामले सामने आए थे। जिसमें ऑनलाइन गेम के चलते बच्चों ने अपनी जान गवाई थी। उदाहरण के लिए, अगस्त 2017 में एक बच्चे ने स्कूल डायरी में सभी 50 टास्क लिखने के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी। इसी साल मध्य प्रदेश से भी एक ऐसा ही मामला रिपोर्ट किया गया था।
क्या है ब्लू व्हेल गेम?
आप यह सोच रहे होंगे की आखिर एक ऑनलाइन गेम कैसे किसी बच्चे की जान लें सकता है। जिसके लिए पहले आपको इस गेम को समझना होगा। दरअसल ब्लू व्हेल कोई गेम नहीं था, बल्कि यह एक ऑनलाइन चैलेंज ट्रेंड था। जिसमें प्रतिभागियों (participants) को खतरनाक टास्क पूरे करने पड़ते थे। इनमें से कुछ टास्क में खुद को नुकसान पहुँचाना और आत्महत्या तक शामिल थे।
कौन-कौन से गेम जानलेवा
सिर्फ ब्लू व्हेल गेम ही बच्चों की जान नहीं लेता। इसके अलावा भी कुछ गेम हैं और 2018 में ऐसे ही कई ट्रेंड्स सामने आए थे। जैसे किकी चैलेंज गेम में लोग अपनी कार से बाहर निकलकर डांस करते थे और मोमो चैलेंज गेम में सोशल मीडिया पर बच्चों को टास्क पूरा करने के लिए प्रेरित किया जाता था। इन गेम के चलते लोग अपना मेंटल हेल्थ खराब कर लेते हैं और गेम की ही दुनिया में खोए रहते हैं। जिसमें वो और उनके टास्क रहते हैं।
आपको बता दें, इन खतरनाक चैलेंज्स गेम को डाउनलोड नहीं किया जा सकता, ये अक्सर सोशल मीडिया ग्रुप्स, पेज या क्लोज्ड कम्युनिटीज में चलते हैं। जिसमें मैसेज करके लोगों को टास्क दिए जाते हैं। जिनको पूरा करने के लिए उन्हें मेंटली मैनिपुलेशन किया जाता है, जिसकी वजह से लोगों का फोकस बस टास्क को कम्पलीट करना ही रहता है। जिसकी वजह से वह अपनी जान भी गवा देते हैं। इसलिए सभी माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह इस तरह के खतरनाक गेम की चपेट में न आए।
