Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ता और किसान भिड़े, लाठी-डंडे चले

गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ता और किसान भिड़े, लाठी-डंडे चले

गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ता और किसान भिड़े, लाठी-डंडे चले
X

नईदिल्ली। कृषि कानून के विरोध में बीते सात माह से आंदोलन कर रहे किसानों की आज भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गई। गाजीपुर बॉर्डर पर हुए इस विवाद में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी व डंडों से पीटा और वाहनों में तोड़फोड़ की।

दरअसल, भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि का स्वागत करने के लिए यूपी गेट पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। इसी बीच किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए उनके काफिले पर हमला बोल दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में यूपी गेट पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पहले काफिले को काले झंडे दिखाए। उसके बाद सभी ने लाठी-डंडों से काफिले को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह भाजपा कार्यकर्ता वहां से जान बचाते हुए भाग खड़े हुए। हमले के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, रमिता सिंह किसी तरह अपनी गाड़ियों से बचकर निकले। लेकिन इसी बीच लाठी-डंडों से उनकी गाड़ियों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

विधिक कार्यवाही -

इस सम्बंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित कुमार पाठक ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही होगी। हमले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित कुमार पाठक भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

राकेश टिकैत ने लगाया आरोप -

उधर केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री और इस घटना को दुखदाई बताते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता किसान यूनियन के मंच को कब्जा करना चाहते थे। जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई।

Updated : 12 Oct 2021 10:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top