Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली में आंदोलनरत किसान की ठंड से मौत

दिल्ली में आंदोलनरत किसान की ठंड से मौत

दिल्ली में आंदोलनरत किसान की ठंड से मौत
X

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन का आज 22 वां दिन है।दिल्ली-हरियाणा सीमाओं पर हजारों की संख्या में पंजाब व अन्य राज्यों के किसान धरना दे रहे हैं। कल बुधवार को एक सिख संत द्वारा गोली मार कर आत्महत्या करने के बाद आज एक और किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जय सिंह (35) के रूप में हुई है, वह पंजाब के बठिंडा के रहने वाले थे और बहादुरगढ़ में बाईपास पर पिछले कई दिनों से आंदोलन में डटे हुए थे। बताया जा रहा है कि सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। घटना सुबह करीब तीन बजे की है। परिवार में इनके तीन बच्चे हैं।

वहीं, अत्यधिक ठंड के चलते गुरुवार तड़के एक और किसान की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बीमार किसान का नाम जगविंदर बताया जा रहा है। वह पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। सुबह 4:30 बजे उसकी हालत अचानक बिगड़ी। इस बीच न्यूनतम तापमान रात को 3 डिग्री दर्ज किया गया।

Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top