Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली में अवैध तरीके चल रही है फैक्टरियां

दिल्ली में अवैध तरीके चल रही है फैक्टरियां

दिल्ली में अवैध तरीके चल रही है फैक्टरियां
X

नई दिल्ली। उत्तरी जिले स्थित अनाज मंडी इलाके में जिस 200 गज की जिस इमारत में आग लगी उसमें करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे। इमारत की हर एक मंजिल पर अवैध तरीके से अलग अलग फैक्टरियां चल रही थी। काम करने के साथ साथ मजदूरों का रहना, खाना और सोना भी इन्हीं फैक्टरियों में होता था। इस इलाके में यह कोई पहली इमारत नहीं है जिसमें इस तरह की अवैध फैक्टरियां चल रही है। बल्कि यहां की सैकड़ों इमारतों में अवैध रूप से करीब आठ सौ फैक्टरियां चल रही है। एक कमरे में चलने वाली फैक्टरियों में करीब 15 से 20 मजदूर काम करते हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इलाके के सभी इमारतों के हर मंजिल पर स्थित कमरे में फैक्टरियां चलती है। हर एक फैक्टरी में 15 से 20 मजदूर काम करते हैं। लोगों के मुताबिक फैक्टरी में ज्यादातर रात में काम होता है। तड़के चार बजे तक काम करने के बाद सभी मजदूर इन्हीं फैक्टरियों में सो जाते हैं। लोगों के मुताबिक मजदूर इन्हीं फैक्टरियों में खाना खाते हैं। रात के समय में सभी मजदूरों को इमारत के अंदर जाने के बाद उसे बाहर से बंद कर दिया जाता है। यहां तक कि छत पर जाने के रास्ते को भी बंद कर दिया जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार,यहां चलने वाली फैक्टरियों में नाबालिग कामगारों की संख्या भी कम नहीं है। हालांकि नाबालिग कामगार खुद को बालिग, यहां तक कि वह खुद को शादीशुदा भी बताते हैं। हाल में ही घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक फैक्टरी पर क्षेत्रीय एसडीएम ने छापा मारकर वहां से करीब 70 नाबालिग कामगारों को मुक्त कराया था।

Updated : 8 Dec 2019 2:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top