Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तरखंड तक महसूस हुए झटके

भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तरखंड तक महसूस हुए झटके

भूकंप का केन्द्र पश्चिमी नेपाल रहा

भूकंप से कांपी धरती, दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तरखंड तक महसूस हुए झटके
X

नईदिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र नेपाल में था और इसकी तीव्रता 5.8 रही।

भूकंप के झटके लगने के बाद दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में लोग घर से बाहर निकल आए हैं। राष्ट्रीय भूंकप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप दोपहर 2.28 बजे आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 नापी गई है। भूकंप का केन्द्र पश्चिमी नेपाल रहा।।

उत्तराखंड में झटके -

उत्तराखंड में मंगलवार को दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार रिएक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5 4 मापी गई है।

यह भूकंप आज दोपहर बाद 2: 28 मिनट पर आया। यह भूकंप कुछ सेकेंड तक रहा। इसके कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। समाचार लिखे जाने तक प्रदेश में कही भी भूकंप से जानमाल की क्षति की कोई सूचना नहीं मिल पाई थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में भूकंप आया लेकिन देहरादून, नैनीताल में भूंकंप के विशेष झटके महसूस किए गए।

Updated : 24 Jan 2023 1:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top