Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थन्बर्ग के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थन्बर्ग के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थन्बर्ग के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
X

नईदिल्ली। दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन करने के लिए स्वीडन की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट को पुलिस ने भड़काने वाला बताया है। ग्रेटा के ये ट्वीट देश की छवि को खराब करने वाले है।

ग्रेटा के इस ट्वीट के बाद देश भर में सभी ने इसकी कड़ी आलोचना हुई थी।नेता, अभिनेता से लेकर आम लोगों ने ट्वीट कर इसका विरोध किया था। अब विदेशों से भी कुछ लोग इस आंदोलन के पक्ष में आ गए है।दिल्ली पुलिस ने धारा 120 बी, 153 ए और आईटी एक्ट के तहत थनबर्गपर पर एफआईआर दर्ज की हैबता दें की ग्रेटा ने अपने एक्टिविज्म के चलते कम उम्र में प्रसिद्धि हासिल की। दुनिया के बड़े मंचों पर वह पर्यावरण को लेकर अपनी बात को बेबाकी से रखती रही हैं। किसानों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को उन्होंने एक ट्वीट किया। इसके बाद से भारत में काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन की एक पर्यावरण कार्यकर्ता हैं, जिनके पर्यावरण आन्दोलन को अन्तरराष्ट्रीय ख्यति मिली है। स्वीडन की इस किशोरी के आन्दोलनों के फलस्वरूप विश्व के नेता अब जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने के लिए विवश हुए हैं। ग्रेटा का जन्म 3 जनवरी 2003 को हुआ था।

Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top