Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली निगम उपचुनाव में आप को 4 कांग्रेस को 1 सीट मिली, केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली निगम उपचुनाव में आप को 4 कांग्रेस को 1 सीट मिली, केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली निगम उपचुनाव में आप को 4 कांग्रेस को 1 सीट मिली, केजरीवाल ने दी बधाई
X

नईदिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 5 वार्डो में हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए है। गत रविवार को पांच वार्डों - वार्ड नंबर 32N, (रोहिणी-सी), वार्ड नंबर 62N, (शालीमार बाग नॉर्थ) उत्तरी दिल्ली में और वार्ड नंबर 02-ई (त्रिपोकपुरी), में उपचुनाव आयोजित किए गए थे। भाजपा, कांग्रेस, आप और अन्य दलों के छब्बीस उम्मीदवार मैदान में थे। इन 5 में से 4 सीटें आप पार्टी को मिली है। वहीँ 1 सीट कांग्रेस के कहते में गई है।

उपमुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई भी दी और ट्वीट किया: "एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई। दिल्ली की जनता अब भाजपा के शासन से दुखी है।" अगले साल के एमसीडी चुनावों में जनता अरविंद केजरीवाल की ईमानदार और कामकाजी राजनीति को सामने लाएगी। "

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग अब MCD में भाजपा के "कुशासन" से तंग आ चुके हैं और AAP को जीत दिलाने के लिए बेताब हैं।केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा - "दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर काम के नाम पर वोट दिया। सभी को बधाई। लोग अब एमसीडी में 15 साल से भाजपा के कुशासन से तंग आ चुके हैं। लोग अब एमसीडी में आम आदमी सरकार बनाने के लिए बेताब हैं।

निकाय उपचुनाव में मिली जीत के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की "दिल्ली के लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। वे बीजेपी से तंग आ चुके हैं और यह चुनाव इस बात का संकेत है कि 2022 में दिल्ली नगर निगम के चुनावों में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।"

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top