Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली ने चार गुना बढ़ाई टेस्ट की क्षमता : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली ने चार गुना बढ़ाई टेस्ट की क्षमता : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली ने चार गुना बढ़ाई टेस्ट की क्षमता : अरविंद केजरीवाल
X

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है और शुक्रवार को 3460 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 77 हजार को पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 63 बढ़कर 2492 पर पहुंच गई।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट कर बताया, ''दिल्ली ने शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 21,144 टेस्ट किए। हमने टेस्ट करने की क्षमता 4 गुना तक बढ़ा दी है। दिल्ली अब आक्रामक टेस्ट और आइसोलेशन की रणनीति अपनाई जा रही है।''

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में 3460 नए मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की कुल संख्या 77,240 हो गई। इस दौरान 63 मरीजों की मौत से कुल मृतक 2492 हो गए हैं।

दिल्ली के लिए राहत की बात रही कि इस दौरान 2326 मरीज ठीक हुए और अब तक 47091 संक्रमित मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। आज एक्टिव मामलों की संख्या 27657 रही।

कोरोना जांच में पिछले कुछ दिनों में आई तेजी से कुल जांच का आंकड़ा 4,59,156 पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अब तक सर्वाधिक 21,144 लोगों की कोरोना जांच हुई। दिल्ली में दस लाख की जनसंख्या पर जांच का औसत भी बढ़कर 24166 हो गया। कंटेनमेंट जोन की संख्या 280 पर बरकरार रही। दिल्ली में कुल कोरोना बेड्स 13,411 हैं जिसमें से 6221 पर मरीज हैं जबकि 7190 खाली हैं। इसके अलावा होम आइशोलेशन में 16,249 मरीज हैं।

Updated : 27 Jun 2020 7:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top