Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

केजरीवाल को टक्कर देने उतरे उम्मीदवार का अपनों ने भी छोड़ा साथ, मिले महज चार वोट

केजरीवाल को टक्कर देने उतरे उम्मीदवार का अपनों ने भी छोड़ा साथ, मिले महज चार वोट

New Delhi Seat Result: अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने वाले एक उम्मीदवार को केवल चार वोट मिले हैं। इन्हें भारत राष्ट्र डेमोक्र्टिक पार्टी ने टिकट दिया था।


केजरीवाल को टक्कर देने उतरे उम्मीदवार का अपनों ने भी छोड़ा साथ मिले महज चार वोट

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को हरा कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इस बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारत राष्ट्र डेमोक्र्टिक पार्टी के उम्मीदवार ईश्वर चंद की काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि इस सीट से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल मैदान में थे। केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से हार का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि महज चार वोटों के साथ ईश्वरचंद सबसे कम वोट पाने वाले उम्मीदवार हैं।

'नजर नहीं आ रहे अपनों के वोट'

चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने चुनाव नतीजों पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों पर विश्वास नहीं हो रहा है। अभी वह खुद अपनी हार पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि ईश्वरचंद को केवल चार वोट मिले हैं। इसके चलते यह सवाल उठ रहा है कि क्या उनकी पार्टी और अपने लोगों ने भी उन्हें वोट नहीं दिया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने उनके साथ काम किया उनका वोट क्यों नहीं दिख रहा इसका कारण नहीं पता। मगर हमने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं के साथ काम किया था। यह कैसे और क्यों हुआ इस बारे में पार्टी विचार करेगी।

खुद को भी नहीं कर सके वोट

ईश्वरचंद के हलफनामे के अनुसार उन्होंने रुड़की यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। हार के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से समाज सेवा का काम कर रही है। उनके चुनाव लड़ने का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल का वोट काटना था। अपनों के वोट उन्हें क्यों नहीं नजर आ रहा यह समझा जा सकता है मगर वह खुद को भी वोट नहीं दे सके। जानकारी के मुताबिक ईश्वरचंद मयूर विहार फेज-2 के निवासी हैं। वह पटपड़गंज विधानसभा सीट से ही वोट दे सकते हैं। मगर केजरीवाल को टक्कर देने के लिए उन्होंने नई दिल्ली सीट से पर्चा भरा। यहां के वोटर लिस्ट में उनका नाम दर्ज न होने के कराण वह अपने आप को भी वोट नहीं दे सके। 

भाजपा के प्रवेश वर्मा की जीत

नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 4089 वोटों से केजरीवाल को हराया है। अरविंद केजरीवाल के अलावा इस सीट से कांग्रेस ने संदीप दीक्षीत को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में केजरीवाल समेत आप के कई दिग्गज नेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने वाले अवध ओझा भी जीत हासिल नहीं कर सके। पार्टी के दिग्गज नेताओं में केवल आतिशी ही अपनी सीट पर जीत दर्ज कर सकीं। 

Related to this topic: