Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

Delhi : झुग्गी में आग लगने से तीन लोगों की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने किया मुआवजे का एलान

Delhi : झुग्गी में आग लगने से तीन लोगों की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने किया मुआवजे का एलान

पूर्वी दिल्ली के एजीसीआर कॉलोनी में स्थित झुग्गी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई है। दिल्ली राज्य सरकार पीड़ित परिवार को 10-10 लाख की आर्थिक मदद देगी

delhi  झुग्गी में आग लगने से तीन लोगों की मौत सीएम रेखा गुप्ता ने किया मुआवजे का एलान

नईदिल्ली। दिल्ली के एजीसीआर कॉलोनी के पास की झुग्गी में सोमवार देर रात आग लगने की घटना से हुई तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम रेखा गुप्ता खुद मौके पर पहुंची और शोकाकुल परिवारों से मिलकर उनको सांत्वना दी और सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। सरकार पीड़ित परिवार के हुए नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती ,लेकिन सरकार की तरफ से जिन लोगों की जान गई है, उनको 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।


सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से बात कर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली और घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा भी लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से उनके नुकसान की जानकारी ली और उनको सांत्वना देते हुए सरकार की तरफ से पूरी मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित करवाई की। यह हादसा बेहद दर्दनाक है और हमे पीड़ितों के परिवार के साथ सांत्वना है। यह तीनो लोग उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के थे।

सीएम रेखा गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान कहा कि इन सभी पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। एक गरीब परिवार बड़ी मुश्किल से तिनका तिनका कर अपना घरोंदा तैयार करता है और ऐसे हादसे उसके मनोबल को हिला के रख देते है। मैं भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ। हम पीड़ित परिवार के नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन सरकार की तरफ से जिन- लोगों की मौत हुई है, उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार को दिल्ली सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही सम्बंधित अधिकारियो को घटना की जाँच के निर्देश भी दे दिए गए है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओ को रोका जा सके।

Related to this topic: