कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को दिया टिकट

X
By - Swadesh News |14 April 2024 11:24 PM IST
Reading Time: कांग्रेस के कन्हैया कुमार का भाजपा के मनोज तिवारी से होगा मुकाबला
नईदिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने रविवार रात को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची में पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश की 10 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने सूची में पंजाब की छह लोकसभा सीट, दिल्ली की तीन और एक यूपी की सीट शामिल है।
कांग्रेस से इन नेताओं को मिला टिकट
- दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल
- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार
- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज
- अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला
- जालांधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी
- फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह
- बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू
- संगरूर से सुखपाल सिंह खेरा
- पटियाला से धर्मवीर गांधी
- इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमण सिंह
Next Story
