Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा - "महंगाई रोकने में रही विफल"

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा - "महंगाई रोकने में रही विफल"

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा - महंगाई रोकने में रही विफल
X

नईदिल्ली। कांग्रेस ने वर्ष 2022 के पहले दिन केन्द्र सरकार को महंगाई के मुद्दे को लेकर घेरा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई को रोक पाने में केन्द्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की शुरुआत में ही महंगाई बढ़ने के संकेत मिल गए हैं। नवंबर 2021 में होलसेल प्राइज इंडेक्स 14.23 फीसदी रहा है। यह पिछले दस साल में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष के पहले दिन ही जरूरत की कई चीजें महंगी हो गई हैं। इससे पता चल जाता है कि इस वर्ष का क्या हाल रहने वाला है। सुरजेवाला ने कहा कि सीमेंट, बिजली, कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल, एटीएम से पैसे निकालने, टोल टैक्स सहित कई चीजें महंगी होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ों पर जीएसटी बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। जीएसटी बढ़ने से कपड़ा उद्योग को भारी नुकसान होने की आशंका है। इससे नौकरियां जाने का भी खतरा है।

Updated : 3 Jan 2022 10:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top