Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > सोनिया गांधी की उपस्थिति में फहरने से पहले गिरा कांग्रेस का झंडा, देखें वीडियो

सोनिया गांधी की उपस्थिति में फहरने से पहले गिरा कांग्रेस का झंडा, देखें वीडियो

सोनिया गांधी की उपस्थिति में फहरने से पहले गिरा कांग्रेस का झंडा, देखें वीडियो
X

नईदिल्ली। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मंगलवार सुबह से ही पार्टी का 137वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मना रहे हैं । इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराने पहुंची थी लेकिन जब उन्होंने पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की तभी अचानक झंडा खंभे से गिरकर उनके हाथ में आ गया। इसके बाद सोनिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से हाथ से ही झंडा फहराया।

उल्लेखनीय है कि इस मौके पर सोनिया गांधी ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार संविधान की भावनाओं के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार देश की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने पर जुटी है। कांग्रेस के लोगों को ऐसे लोगों को रोकने की जरूरत है।

Updated : 29 Dec 2021 10:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top