Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > कांग्रेस समेत 14 राजनीतिक दलों ने संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार किया

कांग्रेस समेत 14 राजनीतिक दलों ने संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार किया

कांग्रेस समेत 14 राजनीतिक दलों ने संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार किया
X

नईदिल्ली। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित 14 राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को संसद में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में शिरकत नहीं की।कांग्रेस सांसद मलिकार्जुन खड़गे ने पिछले दिन पार्टी की बैठक के बाद विपक्षी नेताओं से इस बारे में बातचीत की थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी 14 राजनीतिक दल संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयार हैं।

संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाग लिया।कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक परिवार द्वारा संचालित पार्टी लंबे कालखंड तक एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, वामपंथी दल और कुछ अन्य पार्टियों ने सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।

इस मुद्दे पर सरकार की ओर से भी बयान आया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि कार्यक्रम का बहिष्कार संविधान का निरादर करना है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस नेहरू परिवार से जुड़े नेताओं के अलावा और किसी को सम्मान नहीं दे सकती जिसमें भीमराव अंबेडकर भी शामिल हैं।

Updated : 29 Nov 2021 8:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top