Home > देश > रोजाना 50 किमी सड़क निर्माण करेगी केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री ने बताया लक्ष्य

रोजाना 50 किमी सड़क निर्माण करेगी केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री ने बताया लक्ष्य

रोजाना 50 किमी सड़क निर्माण करेगी केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री ने बताया लक्ष्य
X

नईदिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2022-23 में प्रतिदिन 50 किमी की रिकॉर्ड गति से 18 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य है।

केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। कुल मिलाकर वर्ष 2025 तक 2 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तरीय सड़कें आत्मनिर्भर भारत की 'आत्मा' हैं। इसके लिए जरूरी है कि समयबद्ध और लक्ष्य केन्द्रित निर्माण किया जाए।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने 2021-22 में प्रति दिन 40 किमी निर्माण लक्ष्य निर्धारित किया था। बाद में इसे पूरे वित्त वर्ष के लिए 12000 किमी यानी प्रति दिन 32 किमी कर दिया था।

Updated : 12 May 2022 1:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top