Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल, साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल, साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

बॉक्सर विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल, साल 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव
X

नईदिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। बॉक्सर विजेंद्र सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस ने उन्हें मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी के खिलाफ टिकट देने का ऐलान किया था सिर्फ घोषणा होना बाकि था।

भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ से मेरी घरवापसी हो रही है. काफी अच्छा लग रहा है। देश में मोदी सरकार आने के बाद भारतीय खिलाड़ियोंका दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है। कांग्रेस के शासन काल में जब भारतीय खिलाड़ी दूसरे देशों में खेलने जाते थे। उन्हें कई तरह की परेशानी करनी पड़ती थी। जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से खिलाड़ियों को आसानी हुई है। मैं पहले वाला विजेंदर हूं। गलत को गलत कहूंगा और सही को सही कहूंग।

विजेंदर सिंह ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ा था। हालांकि, वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से चुनाव हार गए थे. बिधूड़ी को 6 लाख 87 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 3 लाख 19 हजार से ज्यादा और विजेंदर को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

Updated : 13 April 2024 12:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top