Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > देश की संप्रभुता को जब किसी ने ललकारा सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया : जेपी नड्डा

देश की संप्रभुता को जब किसी ने ललकारा सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया : जेपी नड्डा

देश की संप्रभुता को जब किसी ने ललकारा सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया : जेपी नड्डा
X

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को याद करते हुए कहा कि जब-जब भारत की संप्रभुता को किसी ने ललकारा, तब-तब देश की सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दे भारत मां का मस्तक गर्व से ऊंचा किया।

नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हर साल कारगिल दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाती है। ये हमारे राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि कारगिल की लड़ाई एक विपरीत परिस्थितियों में लड़ी गई। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कारगिल की लड़ाई में हमारे योद्धाओं ने अपने शौर्य का परिचय दिया और अपनी जान को जोखिम में डालकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाए।

नड्डा ने कहा कि इस लड़ाई में हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया। हमें ये समझना चाहिए कि कौन से ऐसे नेता और पार्टी हैं, जो देश की सुरक्षा को अहमियत देते हैं और किसके आने से फर्क पड़ता है, किसके जाने से फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले कोई आतंकी भारत में आकर ढाई वर्ष तक उत्पाद मचाता रहता था। किंतु, आज किसी भी आतंकी की भारत में एक से डेढ़ सप्ताह से ज्यादा की उम्र नहीं है। जब-जब भारत की संप्रभुता को किसी ने ललकारा, तब-तब देश की सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दे भारत मां का मस्तक गर्व से ऊंचा किया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज मोदी सरकार द्वारा भी सेना की सभी जरूरतों को पूरा किया जा रहा है और सेना के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।

Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top