भाजपा ने केजरीवाल के बंगले को बताया शीशमहल, सद्दाम हुसैन और किम जोंग के घर से की तुलना

नईदिल्ली। दिल्ली की राजनीति में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले पर खर्च हुए 45 करोड़ की राशि को लेकर हंगामा मचा हुआ है। भाजपा लगातार इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा ने केजरीवाल के बंगले को शीशमहल का दर्जा देकर खर्च का हिसाब मांग रही है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल का मकान सद्दाम हुसैन, किंम जोंग के मकान की तरह है। उनके घर के दरवाजे सेंसर वाले हैं, जो बड़े संस्थानों में इस्तेमाल किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित के मकान में लगे एसी पर केजरीवाल ने कहा था उनका कलेजा कांप उठता है। दिल्ली की जनता को मुफ्त के नाम पर धोखा दिया है। वो क्षेत्रीय दल से राष्ट्रीय और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता बन गए हैं।
उन्होंने कहा, "केजरीवाल सबकुछ रिमोट से कंट्रोल कर रहे हैं, यहां तक कि अपनी पार्टी भी और पंजाब सरकार को भी। वो आज नि:शब्द हो गए हैं। आईआईटी ग्रेजुएट पहले ही ज्यादा बोल चुके हैं और शब्दहीन हो गए हैं। ये नैतिक दृष्टि से जनता के साथ विश्वासघात है।
