संसद में अमर्यादित टिप्पणी के लिए भाजपा ने रमेश बिधूड़ी की लगाई फटकार, जारी किया शो कॉज नोटिस

संसद में अमर्यादित टिप्पणी के लिए भाजपा ने रमेश बिधूड़ी की लगाई फटकार, जारी किया शो कॉज नोटिस
X
लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद बिधूड़ी को लगाई फटकार

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करने पर पार्टी सांसद रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।भाजपा ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा के इस्तेमाल के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह कदम उठाया है।

दरअसल,लोकसभा में चन्द्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान रात करीब 11 बजे भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के द्वारा टोके जाने पर उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस दौरान चेयर पर कुडिकुन्नील सुरेश थे। उन्होंने इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ने बिधूड़ी से बात की है और उन्हें उनके बयान के लिए फटकार लगाई है।

रिकॉर्ड से हटाया -

उक्त टिप्पणी को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत सदन में बिधूड़ी के व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया।

Tags

Next Story