Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > नार्थ सिक्किम में हिमस्खलन, सेना का एक जवान लापता

नार्थ सिक्किम में हिमस्खलन, सेना का एक जवान लापता

नार्थ सिक्किम में हिमस्खलन, सेना का एक जवान लापता
X

नई दिल्ली। उत्तरी सिक्किम इलाके में गुरुवार सुबह 17-18 सैनिक हिमस्खलन की चपेट में आ गए। सेना की ओर जारी बयान में बताया गया कि उत्तरी सिक्किम के लुगनाक ला इलाके में सेना का एक दल गश्त और बर्फ साफ करने के लिए गया था। इसी दौरान वे अचानक हुए हिमस्खलन की चपेट में आ गए। सेना ने बताया कि एक जवान अभी लापता है जबकि अन्य सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

दरअसल गुरुवार सुबह सिक्किम में हुए एक हिमस्खलन ने लुगनाक ला क्षेत्र को प्रभावित किया है। इसी क्षेत्र में सुबह सेना का गश्ती दल स्नो क्लीयरेंस पार्टी के साथ जा रहा था। तभी अचानक हिमस्खलन होने से लगभग 17-18 सैनिक बर्फ की चपेट में आ गए। इन सभी के लापता होने के बाद राहत एवं बचाव दल ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया। सेना की एक टीम को भी इस ऑपरेशन पर लगाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार 10 से अधिक सैनिकों और दो अधिकारियों के लापता होने की खबर थी लेकिन गहन खोजबीन के बाद एक सिपाही को छोड़कर सभी को ढूंढ लिया गया।

सेना के सूत्रों ने बताया कि तकरीबन सभी जवानों को बचा लिया गया है। एक जवान अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। भारतीय सेना ने भी सैनिकों के साथ हुए इस हादसे की पुष्टि की है। बरामद सैनिक सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हिमस्खलन उच्च ऊंचाई पर हुआ है, इसलिए खतरों के बावजूद लापता सिपाही को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Updated : 14 May 2020 12:57 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top