Operation Sindoor: स्वदेश के सवाल पर सेना का जवाब - जो एक्टिविटी चल रही है वह वॉर से कम नहीं, कहना मुश्किल है कि, आगे क्या होगा

स्वदेश के सवाल पर सेना का जवाब - जो एक्टिविटी चल रही है वह वॉर से कम नहीं, कहना मुश्किल है कि, आगे क्या होगा
X

स्वदेश के सवाल पर सेना का जवाब - जो एक्टिविटी चल रही है वह वॉर से कम नहीं

Operation Sindoor : नई दिल्ली। ऑपरेशन सिन्दूर पर भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक द्वारा मीडिया ब्रीफिंग की गई। इस ब्रीफिंग में स्वदेश द्वारा सवाल किया गया कि, ऑपरेशन सिन्दूर आतंकवाद के खिलाफ एक्शन था। वहां से बदले की बात कही गई है। अगर अगला टेरर अटैक होता है तो क्या इसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा? और उसका क्या माकूल जवाब दिया जा सकता है?

इस सवाल पर डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि, मेरा इस सवाल पर एक ही जवाब है कि, हमने अपनी कार्रवाई की। हमने अपने स्टेटमेंट में बताया कि, एक्शन के बाद हमने यह कम्यूनिकेट भी किया कि, हमने यह एक्शन क्यों लिया। यह स्ट्राइक क्यों की। हमारे एडवर्सरी ने जैसे मुनासिब समझा वैसे कार्रवाई की। तो आपने देखा कि, जो एक्टिविटी चल रही है बॉर्डर्स पर वह वॉर से कम नहीं। सामान्य स्थिति में एक - दूसरे देश की एयर फोर्स हवा में नहीं उड़ती हैं और एक दूसरे के ऊपर स्ट्राइक भी नहीं करती। हर रात इन्क्रुजंस नहीं होते। एलओसी पर सीजफायर वॉयलेशन नहीं होता।

सभी गतिविधि वॉर में शामिल :

एक सीजफायर अंडरस्टैंडिंग थी वो भी जा चुका है। इसके जाते ही जो फायरिंग हो रही है उसके जरिए घुसपैठ की कोशिश हो रही है। आमतौर पर यह घुसपैठ एलओसी पर टेररिस्ट करते हैं लेकिन हमें जानकारी मिली है कि, हो सकता है यह पाकिस्तानी आर्मी की टोलियां हों जो हमारी पोस्ट के ऊपर हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहीं हों। ये सभी गतिविधि वॉर में शामिल हैं। यह कहना मुश्किल है कि, आगे क्या होगा। वो स्पेकुलेटिवे जोन में आ जाता है और मैं उसका खुलासा नहीं करना चाहता।

सेना का प्रमुख काम वॉर को रोकना है :

एडमिरल एके प्रमोद ने भी इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, सेना का प्रमुख काम वॉर को रोकना है। अगर आतंकवादी हमला हुआ है तो हम काम टेरर इंफ्रास्ट्रक्स्चर को ख़त्म करना है। उसके बाद सभी ने देखा कि, उन्होंने कोशिश की तो हमारी एयर फ़ोर्स और आर्मी ने क्या किया। Our Aim To Maintain Peace...टेररिस्ट एक्शन हुआ तो हमारा काम उन्हें रोकना है। हमारा उद्द्देश्य शांति को बनाए रखना है।

Tags

Next Story