Breaking News
  • ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदेगा इंडोनेशिया: बातचीत जारी, पहले फिलीपींस ने खरीदा था
  • सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे
  • राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: 11 सीटों पर मुकाबला होगा
  • देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू
  • लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश: 50 विपक्षी सांसदों ने पक्ष में वोट किया

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

पाकिस्तान के एक और अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश, दर्जे का दुरुपयोग करने का आरोप

पाकिस्तान के एक और अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश, दर्जे का दुरुपयोग करने का आरोप


पाकिस्तान के एक और अधिकारी को 24 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दर्जे का दुरुपयोग करने का आरोप

India - Pakistan News : नई दिल्ली। भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में लिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

इस संबंध में आज पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी डी’अफेयर्स को एक डिमार्शे जारी किया गया। उनसे यह सख्ती से सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का दुरुपयोग न करे।

भारत का यह एक्शन कूटनीतिक स्तर पर बेहद कठोर कदम माना जा रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई फैसले लिए हैं। इसके पहले भी एक पाकिस्तानी अधिकारी को तुरंत भारत छोड़ने के लिए कहा गया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति तनावपूर्ण है। पाक प्रायोजित आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद्द करने और राजनायिकों की संख्या कम करने जैसे उठाए थे। इसी के साथ - साथ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर चलाया था। इसके बाद पाकिस्तान भारत में कई ड्रोन हमले किए हुए जवाबी कार्यवाई में पाकिस्तान के 9 एयर बेस पर भारत द्वारा हमले किए गए।

चारों ओर से खुद को घिरता देख पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से बात कर सीजफायर की पेशकश की थी। इसके बाद से सीमा पर शांति है हालांकि भारत में पाकिस्तान के लिए काम करने वालों की खोजबीन सरकार ने तेज कर दी है। भारत द्वारा कहा गया है कि, अब किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की स्थिति माना जाएगा।