Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी

राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी

राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी
X

नई दिल्ली। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मुख्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल कराया।

भाजपा में शामिल होने के बाद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिद्धांतों और उनकी नीतियों से प्रभावित हैं। देश को नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता को महसूस करते हुए वे भाजपा में शामिल हुईं हैं । उन्होंने कहा कि झारखंड में भी रघुवर दास की सरकार विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिससे वह खासी प्रभावित हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।अन्नपूर्णा देवी के साथ ही राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष के पाला बदलने से राजद की स्थिति नाजुक हो गई है। बताया जा रहा है कि अन्नपूर्णा देवी टिकट वितरण से नाराज थीं। सूत्रों के अनुसार भाजपा अन्नपूर्णा देवी को झारखंड की कोडरमा या चतरा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

Updated : 25 March 2019 1:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top