Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > एडमिरल करमबीर बने नौसेना प्रमुख

एडमिरल करमबीर बने नौसेना प्रमुख

एडमिरल करमबीर बने नौसेना प्रमुख
X

नई दिल्ली। नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। सिंह के लिए बल का आधुनिकीकरण व उच्च परिचालन गति को बनाए रखना दो प्रमुख चुनौतियां होंगी। करमबीर सिंह ने एडमिरल सुनील लांबा से कार्यभार संभाला। सिंह ने 'पूर्ववर्तियों के रास्ते पर कार्य करने का संकल्प' लिया।

नए नौसेना प्रमुख ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा, "यह मेरी कोशिश होगी कि मैं अपने पूर्ववर्तियों के प्रयासों को जारी रखूं और राष्ट्र को ऐसी नौसेना प्रदान करूं जो मजबूत, विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हो।"

'ग्रे ईगल' (सबसे वरिष्ठ नौसैनिक वायुयान चालक) करमबीर सिंह एक हेलिकॉप्टर पायलट रहे हैं और कई महत्वपूर्ण कमानों पर अधिकार रखते हैं, जिनमें महत्वपूर्ण पूर्वी बेड़े भी शामिल हैं जो परमाणु पनडुब्बियों का संचालन करता है।

अपने शुरुआती दिनों में चेतक, कामोव-25 और कामोव-28 हेलीकॉप्टर उड़ाए जाने के बाद, करमबीर सिंह 39 साल का अनुभव रखते हैं। करमबीर सिंह नवंबर 2021 तक नौसेना प्रमुख रहेंगे।

Updated : 31 May 2019 1:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top