Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > साइना नेहवाल पर अभिनेता सिद्धार्थ ने किया विवादित कमेंट, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

साइना नेहवाल पर अभिनेता सिद्धार्थ ने किया विवादित कमेंट, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

साइना नेहवाल पर अभिनेता सिद्धार्थ ने किया विवादित कमेंट, महिला आयोग ने लिया संज्ञान
X

नईदिल्ली। साइना नेहवाल पर अपमानजनक ट्वीट को लेकर अभिनेता सिद्धार्थ फंस गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को स्वंय संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।पत्र में इस मामले में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट भी सौंपने को कहा है।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। सोशल मीडिया पर इस तरह किसी महिला का अपमान करना गलत है और महिला विरोधी है। इसलिए अभिनेता पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में ट्वीटर को भी पत्र लिख कर अभिनेता सिद्धार्थ का एकाउंट ब्लॉक करने को कहा है।

Updated : 11 Jan 2022 5:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top