Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > रामायण के राम भाजपा में शामिल, महासचिव अरुण सिंह ने दिलाई सदस्यता

रामायण के राम भाजपा में शामिल, महासचिव अरुण सिंह ने दिलाई सदस्यता

रामायण के राम भाजपा में शामिल, महासचिव अरुण सिंह ने दिलाई सदस्यता
X

नईदिल्ली। देश के लोकप्रिय सीरियल रामायण में भवन श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल आज भाजपा में शमिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वे प. बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि गोविल के भाजपा में आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वहीं, भाजपा महासचिव ने कहा कि गोविल की लोकप्रियता घर-घर में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की नीति और रीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की है। गोविल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जो दायित्व देगी उसे वह निभाएंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:51 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top