Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का सूरत में रोड शो, जनता को दिया धन्यवाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का सूरत में रोड शो, जनता को दिया धन्यवाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का सूरत में रोड शो, जनता को दिया धन्यवाद
X

नईदिल्ली। गुजरात निकाय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन से खुश दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सूरत पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सूरत एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो किया।जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने भाग लिया।

केजरीवाल सूरत एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं के साथ मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने संगठन मंत्री के घर पर भोजन किया। इसके बाद केजरीवाल ने सूरत के वराछा मिनी बाजार, मानगढ़ चौक से रोड शो शुरू किया। रोड शो के दौरान सरदार बाज़ार में पुष्पांजलि समारोह में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने हीराबाग, रचाना सर्किल, कारगिल चौक, किरण चौक, योगी चौक, सीमादा नाका, सरथना जकातकाना तक रोड शो किया और जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहाकि मैं सूरत के लोगों का शुक्रिया अदा करने आया हूं।

इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा की जब से चुनाव परिणाम आये है। मैं भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बयान सुन रहा हूँ। वे डरे हुए है, बीते 25 साल से भाजपा यहां शासन कर रही है, क्योंकि उसने अन्य दलों को जेब में रखा है। उन्होंने कहा की आप ने 27 सीटें हासिल कर भाजपा के गढ़ में सेंध लगा दी है।

विपक्षी दल की भूमिका -

उन्होंने कहा की सूरत की जनता ने 125 साल पुरानी कांग्रेस को ख़ारिज करते हुए आप को सूरत निगम में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका दी है। जिसके लिए मैं यहां की जनता का धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने निर्वाचित पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा की हम 27 है तो वे 93 है, संख्या मायने नहीं रखती। सूरत के लोगों ने आपको विपक्ष की भूमिका दी है। उन्हें (प्रतिद्वंद्वियों) कुछ भी गलत न करने दें।

कार्यालय खोले -

अपने रोड शो से पहले नवनिर्वाचित पार्षदों से चर्चा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कार्यालय खोलने, लोगों को अपना फोन नंबर देने और जरूरत पड़ने पर 2 बजे भी मदद करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "जनता सब कुछ सहन कर सकती है लेकिन वे अपमान या अहंकार नहीं कर सकते। हमें कभी भी किसी को अपमानित नहीं करना चाहिए जो हमारे पास आता है।

Updated : 12 Oct 2021 10:54 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top