Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > पहले चरण में दिल्ली के 51 लाख लोगों को लगेगा कोरोना टीका : केजरीवाल

पहले चरण में दिल्ली के 51 लाख लोगों को लगेगा कोरोना टीका : केजरीवाल

पहले चरण में दिल्ली के 51 लाख लोगों को लगेगा कोरोना टीका : केजरीवाल
X

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा की शुरआती दौर में राजधानी में 51 लाख लोगों को कोरोना वायरसका टीका लगाया जायेगा। इसके लिए अभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए है।

केजरीवाल ने आज गुरूवार को हुई वार्ता में कहा की दिल्ली में कोरोना की हालत में सुधार हुआ है। संक्रमित लोगों की संख्या भी काफी कम हुई है और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। बीमार लोग ठीक होकर घर जा रहे हैं। अब लोगों को कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन का इंतजार है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को वैक्सीन देने का पूरा इंतजाम कर लिया है। केंद्र से वैक्सीन लेने, उसे स्टोर करने और फिर उसके वितरण के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है ।

प्राथमिकता के आधार पर होगा वैक्सीनेशन -

उन्होंने बताया की राजधानी में तीन प्रकार के लोगों के लिए वैक्सीन की प्राथमिकता तय की गई है। उनमें स्वास्थ्य कर्मचारी सबसे पहले हैं, जिनकी संख्या दिल्ली में करीब 3 लाख है। दूसरे नंबर पर फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि शामिल हैं, जिनकी दिल्ली में संख्या लगभग 6 लाख है। उन्होंने आगे बताया की राजधानी में 51 लाख लोगों के लिए 1 करोड़ 2 लाख खुराक की जरूरत है। फिलहाल हमारे पास 74 लाख खुराक को स्टोर करने की क्षमता है। कुछ ही दिनों में 1 करोड़ 15 लाख खुराक स्टोर करने की क्षमता हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन्हें वैक्सीन दी जाएगी, उन सभी का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दिल्ली सरकार उन्हें समय-समय पर सूचित करेगी। जितनी भी लोकेशन और वर्कर्स की जरूरत पड़ेगी, उन्हें चिह्नित किया गया है। किसी को वैक्सीन के कारण साइड इफ़ेक्ट होते हैं तो उसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

टीकाकरण का स्थान तय -

केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में जहां भी टीकाकरण होना है, उसकी भी तैयारी की जा रही है। एक लोकेशन पर पांच लोगों की टीम लगेगी। उन सभी लोगों की ट्रेनिंग हो चुकी है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अगर किसी को वैक्सीन से साइड इफेक्ट होता है तो उसके लिए स्पेशलिस्ट और अन्य चिकित्साकर्मियों की भी व्यवस्था कर ली गई है। तुरंत वहां इलाज किया जाएगा।


Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top