Home > मप्र चुनाव 2023 > मप्र चुनाव 2023 : कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल संभाग की कुछ सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

मप्र चुनाव 2023 : कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल संभाग की कुछ सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

कांग्रेस के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के बिना ग्वालियर -संभाग में 2018 जैसा प्रदर्शन करने की चुनौती है

मप्र चुनाव 2023 : कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल संभाग की कुछ सीटों पर तय किए उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट
X

भोपाल/वेबडेस्क। मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है लेकिन इससे पहले कांग्रेस और भाजपा दोनों दल तैयारियों में जुट गए है। कांग्रेस मप्र में चुनाव जीतने के लिए कर्नाटक फॉर्मूले को अपनाने की योजना बना रही है। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यहीं कारण है की हर सीट पर ऑब्जर्वर तैनात किए गए है, जो ग्राउंड से सीधे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को रिपोर्ट कर रहे है।पार्टी सूत्रों की माने तो 95 में से 70 विधायकों को दोबारा टिकट मिलना तय है। इसकी पहली सूची तैयार हो गई। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मोहर लगते ही जुलाई अंत तक जारी कर दिया जाएगा। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग की भी कई सीटें शामिल है।

कांग्रेस के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बिना यह पहला बड़ा चुनाव है। ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल संभाग पर टीकी हुई है। साल 2018 में यहां से कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिली थी। जिसके कारण कमलनाथ सरकार बनाने में सफल हो गए थे। लेकिन साल 2020 में विधायकों के दल-बदलने के कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों से सबसे ज्यादा संख्या ग्वालियर-चंबल के विधायकों की थी। ऐसे में कांग्रेस के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों के बिना इस क्षेत्र में 2018 जैसा प्रदर्शन करने की चुनौती है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने ग्वलियर-चंबल की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए है।जिसमें ग्वालियर-भिंड-मुरैना की सीटें शामिल है। जो सीटें अभी भाजपा के पास है, उन्हें लेकर मंथन जारी है। संभावित उम्मीदवारों की सूची अब तक सामने आई है, उसके अनुसार -


विधानसभा उम्मीदवार
लहार डॉ गोविंद सिंह
ग्वालियर पूर्व डॉ सतीश सिंह सिकरवार
ग्वालियर दक्षिण प्रवीण पाठक
डबरा सुरेश राजे
भितरवार लाखन सिंह
दिमनी रविंद्र सिंह तोमर
चंदेरी गोपाल सिंह चौहान
चाचोड़ा लक्ष्मण सिंह
पिछोर केपी सिंह




Updated : 13 Jun 2023 7:03 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top