Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > विकास वाली सरकार चाहिए, महंगाई का बोझ कम हो

विकास वाली सरकार चाहिए, महंगाई का बोझ कम हो

विकास वाली सरकार चाहिए, महंगाई का बोझ कम हो
X

ग्वालियर, न.सं.। प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनावों की तिथि नजदीक आती जा रही है। जिस प्रकार से तिथि नजदीक आ रही है उसी प्रकार से लोगों की बनने वाली सरकार के प्रति आशाएं भी बढ़ती जा रही हैं। शहरवासियों का मन अब शहर की समस्याओं, शहर विकास और महंगाई जैसे विषयों की तरफ आकर्षित होने लगा है। अब लोग शहर विकास और महंगाई के बारे में सोचने लगे हैं। जानकारी के अनुसार वह शहरवासी इन्ही विषयों को ध्यान में रखकर मतदान करने वाले हैं। वहीं सरकारी कर्मचारी भी अपनी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मतदान करने के मूड में नजर आ रहे हैं।

इनका कहना है:

'चुनावी माहौल तो शांतिपूर्ण है। अब उपचुनाव अच्छे नहीं लगते हैं। जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। इस चुनाव में हमें विकास वाली सरकार चाहिए। बनने वाली सरकार केन्द्र जैसी सरकार हो जिससे आपसी सामंजस्य बना रहता है।'

अजय गोयल, उद्योगपति

'उम्मीदवारों से बहुत उम्मीद है। उम्मीदवार जनता की कसौटी पर खरा उतरने वाला होना चाहिए। शहर में विकास के नाम पर जो चीजे रह गईं हैं, वह पूरी होनी चाहिए।'

रवि गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कैट

'लोकतंत्र को मजबूत करने वाला प्रतिनिधि चाहिए। जो सभी को साथ लेकर चले और सभी की रक्षा कर सके। लोगों में भय का वातावरण नहीं बनना चाहिए। वर्तमान में शहर विकास की बहुत आवश्यकता है, जीतने वाला प्रतिनिधि विकास के कामों पर अधिक ध्यान दे। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम करे। मेला मैदान में वर्ष भर गतिविधियां संचालित हों। बंद मिले चालू हों। '

अश्विनी सोमानी, व्यापारी

'सरकार निष्पक्ष लोगों की बने। समाज व शहर का विकास हो सके। दल बदलने की स्थिति बंद होनी चाहिए। दल बदलने से व्यक्ति भ्रमित होता है, वह यह नहीं समझ पाता है कि हमें किसे वोट देना है।'

संतोष अग्रवाल,व्यापारी

'इस चुनाव में जनता के साथ खड़ा होने वाला व्यक्ति चाहिए। ग्वालियर में रोजगार की समस्या बहुत है। कोरोना संक्रमण में यह और विकराल हो गई है। शहर में रोजगार के साधन पैदा होना चाहिए। '

पंकज मदान, स्केटिंग टीचर

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top