Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, देश की सीमा सुरक्षित हैं : उमा भारती

मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, देश की सीमा सुरक्षित हैं : उमा भारती

मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, देश की सीमा सुरक्षित हैं : उमा भारती
X

दतिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी। जब उन्होंने देखा कांग्रेस की सरकार में अत्याचार कम नहीं हो रही है तो उन्होंने भारतीय जन संघ में शामिल हुई। प्रदेश में आज जो भाजपा है वह राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे के कारण है। मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है, देश की सीमा सुरक्षित हैं और देश अंदर ही नहीं बाहर से भी सुरक्षित है। ये बात प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरौनियाँ के समर्थन में नगर के पटेल चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि मुझे सरकार से निकाला नहीं गया था, बल्कि मैंने स्वयं ही तिरंगे की शान के लिए सीएम पद छोड़ा था। साथ ही देश में अमीरी गरीबी के बीच की जो खाई है उसको मिटाने की बात कही।

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top