Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > उपचुनाव से ठीक पहले शिवराज मंत्रिमंडल के 02 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

उपचुनाव से ठीक पहले शिवराज मंत्रिमंडल के 02 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

उपचुनाव से ठीक पहले शिवराज मंत्रिमंडल के 02 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
X

भोपाल। प्रदेश में रिक्त 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपना इस्तीफा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेज दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दोनों मंत्रियों के इस्तीफे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेज दिए है।

दरअसल, दोनों मंत्री बिना विधायक पिछले छह माह से मंत्री थे। नियमानुसार कोई भी व्यक्ति बिना विधायक बने छह माह तक मंत्री पद पर रहता है।छह माह के बाद उसका सदन का सदस्य होना जरूरी होता है।कल मंगलवार को इन दोनों नेताओं का छह महीने का कार्यकाल पूरा हो गया। इस मामले में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से दोनों के पद को खत्म करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बिना विधायक रहते हुए इन्हें मंत्री बनाया गया है और यह नियमों अनुसार गलत है। मीडिया में यह खबर आने के बाद आज बुधवार को तुलसीराम सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।




Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top