Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > ग्वालियर में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल

ग्वालियर में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल

ग्वालियर में भाजपा को बड़ा झटका, दिग्गज नेता सतीश सिकरवार कांग्रेस में शामिल
X

भोपाल/ग्वालियर। प्रदेश में भारतीयजनता पार्टी को उपचुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री सतीश सिकरवार ने मंगलवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कमल नाथ ने तिरंगा पटका पहनाकर उनका कांग्रेस में प्रवेश पर स्वागत किया।

भाजपा के कार्यकर्ता ही उनसे दुखी - कमलनाथ

सतीश सिकरवार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के नेतागण, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लगातार प्रवेश ले रहे हैं। कल भी कुछ लोगों ने प्रवेश लिया था। उन्होंने कहा कि हम इसे पब्लिसिटी या इवेंट का रूप नहीं देते हैं, यह तो भाजपा की राजनीति है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि आज तो जनता की छोड़िए, भाजपा के कार्यकर्ता ही उनसे दुखी हैं। यह मध्य प्रदेश की स्थिति है।

जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त

इसके अलावा उप चुनाव को लेकर कमलनाथ जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि हमारी सर्वे रिपोर्ट बहुत अच्छी है, हमें कोई चिंता नहीं है, हम सभी सीटें जीतेंगे। आज का मध्य प्रदेश का मतदाता बहुत समझदार है। मुझे प्रदेश के मतदाताओं, यहाँ की जनता और जिन 27 सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, वहां की जनता पर भी पूरा विश्वास है कि वो भले कमलनाथ का साथ न दे, कांग्रेस का साथ न दे लेकिन सच्चाई का साथ जरूर देगी।

Updated : 13 April 2024 1:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top