Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > लोकतंत्र को कोरोना से बचाने के लिए जरूर करें मतदान : प्रभात झा

लोकतंत्र को कोरोना से बचाने के लिए जरूर करें मतदान : प्रभात झा

लोकतंत्र को कोरोना से बचाने के लिए जरूर करें मतदान : प्रभात झा
X

ग्वालियर। कोरोना संकट के बीच हो रहे उपचनाव को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता प्रभात झा ने कहा की कोरोना महामारी का असर त्योहारों पर भी पड़ रहा है। लोकतंत्र कोरोना से बचे रहे, इसलिए सभी लोग मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा की हमें जनता के राष्ट्रीय दायित्व को जगाना है।उन्होंने ये बात ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की संचालन समिति एवं प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा की हम ग्वालियर में दोनों सीटों पर जीत रहे है। कांग्रेस के पास सिर्फ कमलनाथ एकमात्र नेता है और हमारे पास एक से एक नेता है। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र भाजपा की परंपरागत सीट है।उन्होंने कहा यह चुनाव भाजपा संगठन लड़ रहा है, किसी अन्य दल के पास संगठन नहीं है और इस उपचुनावों में 2023 का संदेश छिपा हुआ है।

राजनैतिक वातावरण भाजपा के पक्ष में -

संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि राजनैतिक वातावरण भाजपा के पक्ष में है, अगर प्रकाश फैलाना है तो कहने से प्रकाश नहीं फैलेगा, बल्कि दीपक जलाने से प्रकाश फैलेगा। आपको अपने गृहक्षेत्र और कार्यक्षेत्र में परिश्रम से लगना पड़ेगा। दुनिया में आप कितने बड़े हो जाएं, लेकिन मतदान केंद्र में आप कमजोर हैं तो बड़े होने से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि देश में मध्यप्रदेश भाजपा संगठन को एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। हम अपनी पार्टी को मां मानते हैं, इसलिए पवित्रता भाव से इस चुनावी युद्ध में भाजपा के पक्ष में लगें। आप अपने-अपने पन्ना प्रमुखों को यह समझा सकें कि पन्ना ही आपकी दुनिया है तो आपने राष्ट्रधर्म, समाजधर्म और पुत्रधर्म का पालन कर लिया, क्योंकि हम भाजपा को अपनी मां मानते हैं और जनता से राष्ट्रहित में एवं प्रदेशहित में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करें।

वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि ग्वालियर पूर्व में हमारा जनसमर्थन बढ़ रहा है, उसके पीछे पार्टी के कार्यकर्ता और आपका परिश्रम है। जनता की हवा भाजपा के पक्ष में है। हमें इस उपचुनाव में प्रत्येक परिवार तक पहुंचना पड़ेगा, जिस कारण कमल खिलेगा।






Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top