Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > चुनाव आयोग में शिकायतों का अंबार, भाजपा से आगे निकल गयी कांग्रेस

चुनाव आयोग में शिकायतों का अंबार, भाजपा से आगे निकल गयी कांग्रेस

चुनाव आयोग में शिकायतों का अंबार, भाजपा से आगे निकल गयी कांग्रेस
X

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधान सभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ ताबड़तोड़ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इस शिकायतबाजी में कांग्रेस, भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा शिकायतें जिला स्तर के साथ भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग में की हैंं।

भाजपा और कांग्रेस की लीगल सेल चुनाव आयोग में लगातार शिकायत दर्ज करा रही हैं। लीगल सेल हर उस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं, जहां पर उप चुनाव हो रहे हैं। यह शिकायतें स्थानीय प्रत्याशी के साथ दोनों ही पार्टियों के दिग्गजों नेताओं के खिलाफ की जा रही हैं। लीगल सेल विरोधी दलों पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस की बात करें, तो कांग्रेस अब तक सबसे ज्यादा शिकायत चुनाव आयोग में कर चुकी हैं। शिकायतों का ये दौर अभी भी जारी है। भाजपा ने अब तक 140 शिकायत कीं। इनमें से 40 शिकायत भोपाल में चुनाव आयोग में दर्ज कराई गयीं। कांग्रेस ने अभी तक 200 शिकायत कीं। इनमें से सबसे ज्यादा शिकायत भोपाल में चुनाव आयोग में दर्ज करायी गयीं। चुनाव आयोग सभी दलों की शिकायतों पर कार्रवाई कर रहा है।

शिकायत का अंबार-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हों या फिर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ। इनके खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत की गयी है। इसके अलावा भी भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं और उनके मौजूदा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत पहुंच चुकी है। राजनीतिक पार्टियों की शिकायतों का चुनाव आयोग में अंबार लग गया है। आयोग इन शिकायतों की जांच करने के बाद आगे कार्रवाई कर रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top