Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > गृहमंत्री का पूर्व सीएम पर कटाक्ष, कहा- एक और गया तो कमलनाथ तीस मारखां हो जायेंगे

गृहमंत्री का पूर्व सीएम पर कटाक्ष, कहा- एक और गया तो कमलनाथ तीस मारखां हो जायेंगे

गृहमंत्री का पूर्व सीएम पर कटाक्ष, कहा- एक और गया तो कमलनाथ तीस मारखां हो जायेंगे
X

भोपाल। उपचुनाव के बीच कांग्रेस विधयक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी बयानाजी तेज हो गई है। दोनों दलों के नेता एक -दूसरे पर आरोप -प्रत्यारोप लगा रहे है। वहीँ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल सिंह लोधी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने को लेकर कमलनाथ पर तंज कसा है। गृहमंत्री ने कहा की राहुल के इस्तीफे के बाद 29 सीटों पर उप चुनाव होने हैं, एक और गया तो कमलनाथ तीस मारखां हो जाएंगे।

गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा में कहा की कांग्रेस सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि विपक्ष का नया नेता तय करने के लिए चुनाव लड़ रही है। दमोह विधायक रहे राहुल लोधी के इस्तीफे से साफ हो गया है कि कांग्रेस अब विपक्ष में ही रहेगी। उनकी सरकार में वापसी की बात तो समाप्त हो गई है। कमलनाथ कहते थे कि तीन तारीख के बाद चार आएगी, अब वो चार तारीख को भी विपक्ष में रहने वाले हैं, यह तय हो गया। पूरे कांग्रेस में भगदड़ की स्थिति है। चार तारीख को चार्टर बुक है कमलनाथ का और वो चले जाएंगे।

कांग्रेस एक डूबता जहाज -

उन्होंने कहा की राहुल सिंह के इस्तीफे से कमलनाथ के नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़े हो गए है। प्रदेश के अंदर अब कांग्रेस एक डूबता जहाज है, मैं पहले से कहता था। अब इस कांग्रेस में कोई रहने वाला नहीं है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा की जो जाता है तो उसे बिकाऊ कहते हैं। स्थिति तो स्पष्ट कर दो कमलनाथ जी, ऐसे और कितने हैं आपके पास। जो जाएगा उसे बिकाऊ कहेंगे, जो आपके पास रहेगा उसे टिकाऊ कहते हैं। अब 29 सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं, एक और गया तो कमलनाथ 30 मारखां हो जाएंगे।

दिग्विजय पर साधा निशाना -

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयां पर कहा कि दिग्विजय सिंह जी का आरोप इस बात का संकेत है कि प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग की शिकायतें करके कांग्रेस अब हार का ठीकरा फोड़ने के लिए बहाने तलाश रही है। वह हार के बाद बयान देने की तैयारी कर रहे है। उन्हें चुनाव प्रचार में भेजना चाहिए, वो अभी खाली बैठे हैं। अगर यह लोग चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे, तो भ्रम पैदा करेंगे।




Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top