Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > भाजपा ने की 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

भाजपा ने की 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

भाजपा ने की 28 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा
X

भोपाल। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने सभी 28 सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम की घोषणा कर दी है। ये सूची भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा की गई है। जिसमें 25 सीटों पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को टिकट दिया गया है।

ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर, ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल, डबरा से इमरती देवी, भांडेर से रक्षा संतराम सिरोनिया, सुमावली से एंदल सिंह कंसाना, दिमनी से सुमावली से ऐदल सिंह कंसाना, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया, अम्बाह से कमलेश जाटव, मेहगांव से ओपीएस भदौरिया, गोहद से रणवीर सिंह जाटव, जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा, मुंगावली से बृजेन्द्र सिंह यादव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया को टिकिट दिया गया है।

इसके अलावा सांवेर से तुलसीराम सिलावट, सुरखी से गोविन्द सिंह राजपूत, अनूपपुर से बिसाहूलाल, सुवासरा से हरदीप सिंह डंग, नेपानगर से सुमित्रा देवी, साँची से प्रभुराम चौधरी, आगर मालवा से मनोज ऊंटवाल और ब्यावरा से नारायण सिंह पवार, मलेहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी, मान्धाता से नारायण सिंह पटेल, बदनावर से राजवर्धन दत्तीगांव, अशोकनगर से जसपाल सिंह जज्जी को टिकट दिया गया है। भाजपा ने उपचुनाव की तारीख का एलान होने के साथ ही सभी सीटों पर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।




Updated : 12 Oct 2021 11:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top