Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > मुख्यमंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने लिया पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद

मुख्यमंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने लिया पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद

मुख्यमंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने लिया पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से आशीर्वाद
X

राजगढ़। प्रदेश में जारी विधानसभा उपचुनाव के बीच जहां एक ओर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यरोपों का दौर जारी है।इस दौरान नेताओं के कई रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आज दो विपक्षी दल के चेहरों का जो दिलचस्प नजारा देखने को मिला, उसके बाद दोनों की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई।

दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का गुरुवार को राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आमना सामना हो गया। दोनों ही अपनी पार्टी के प्रत्याशीयों का प्रचार करने यहां आए थे। इस दौरान अचानक दोनों का आमना सामना हो गया। दिग्विजय सिंह को देखकर मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय उनके पास पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्तिकेय ने दिग्विजय सिंह से उनके पुत्र जयवर्धन सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि जयवर्धन सिंह कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से उनका ईलाज चल रहा है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय और दिग्विजय की मुलाकात की तस्वीरें राजनीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top