Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > जो अपने क्षेत्र में विकास नहीं कर पाया वो क्या प्रदेश की तस्वीर बदलेगा: कमलनाथ

जो अपने क्षेत्र में विकास नहीं कर पाया वो क्या प्रदेश की तस्वीर बदलेगा: कमलनाथ

जो अपने क्षेत्र में विकास नहीं कर पाया वो क्या प्रदेश की तस्वीर बदलेगा: कमलनाथ
X

रायसेन। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज साँची एवं सुरखी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जमकर हमला बोलै।उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा की जिस क्षेत्र से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद 17 वर्ष तक सांसद रहे, उस क्षेत्र की पिछड़ी हालत देखकर मुझे आज बेहद दुख हो रहा है। शिवराज जी में भी 40 वर्ष छिंदवाड़ा से सांसद रहा हूँ, जरा एक बार क्षेत्र में विकास की तस्वीर देख कर आइये।

उन्होंने सीएम पर तब्ज कसते हुए कहा की जो व्यक्ति अपने क्षेत्र में विकास नहीं कर पाया वो प्रदेश की तस्वीर क्या बदलेगा? भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने के लिए तीन काले कानून ले आयी लेकिन हमने स्पष्ट कर दिया है कि हमारी सरकार आने पर हम इन्हें मध्य प्रदेश में लागू नहीं करेंगे और समर्थन मूल्य से कम खरीदी को अपराध बनाने वाला कानून लाएँगे। भाजपा की सरकार में आज युवाओं का भविष्य अंधेरे में है, वह ठेका कमीशन नहीं चाहता। वह तो अपने हाथों को काम चाहता है, व्यवसाय का मौका चाहता है। प्रदेश में कोई निवेश नहीं आता था क्योंकि प्रदेश की पहचान माफिया-मिलावटखोरों व भ्रष्टाचार से थी।

शराब उद्योग पहचान -

कमलनाथ ने सब्जियों के बढ़ रहे दामों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार में धान का क्या भाव था और आज क्या भाव है, किसान ख़ुद अंतर देख ले ? आलू - प्याज़ का आज क्या भाव है , इसका फ़ायदा किसे मिल रहा है ? शिवराज सरकार में जितने उद्योग लगाते नहीं थे, उससे ज्यादा बंद हो जाते थे। आज मालनपुर की क्या हालत है, वहाँ की पहचान शराब उद्योगों से हो रही है।

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top