Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > सिंधिया ने दिग्विजय पर किया कटाक्ष, कहा - चुनाव आते ही बड़े भाई पर्दे के पीछे हो जाते हैं

सिंधिया ने दिग्विजय पर किया कटाक्ष, कहा - चुनाव आते ही बड़े भाई पर्दे के पीछे हो जाते हैं

सिंधिया ने दिग्विजय पर किया कटाक्ष, कहा - चुनाव आते ही बड़े भाई पर्दे के पीछे हो जाते हैं
X

शिवपुरी। प्रदेश में उपचुनाव के नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव प्रचार में जुटे दोनों दलों के नेता आरोप और तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। कांग्रेस के प्रचार से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के गायब होने और पूर्व सीएम कमलनाथ का अकेले प्रचार करना बड़ा मुद्दा बना हुआ है। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के प्रचार से गायब होने पर कहा की जब चुनाव आता है तो बड़े भाई दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे हो जाता है। चुनाव संपन्न हो जाता है तो इसके बाद डोरी बड़े भाई के हाथ में आ जाती है। सांसद ने ये बात शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा के दिनारा में पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

उन्होंने कहा साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी यही हुआ था और अब 2020 में भी यही हो रहा है। दिनारा में भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए सांसद सिंधिया ने कहा कि हमारा कहना है कि दिग्विजय सिंह बहुत दौरा करें जितना दौरा करेंगे उतना जनता हमारे साथ होगी। गौरतलब है कि इस समय हो रहे उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार से गायब दिग्विजय सिंह की दूरी चर्चा में है खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग से। इसी बात को अब सिंधिया मुद्दा बना रहे हैं।




दिनारा में सांसद सिंधिया ने कहा कि वर्ष

Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top