Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > अंतिम दौर में भाजपा ने 11 सीटों पर लगाया दम

अंतिम दौर में भाजपा ने 11 सीटों पर लगाया दम

अंतिम दौर में भाजपा ने 11 सीटों पर लगाया दम
X

भोपाल l मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए 3 नवबंर को मतदान और 10 नवंबर को परिणाम घोषित होने है, लेकिन इसके पहले राजनैतिक दल ऐडी से चोटी तक का जोर लगा रहे है।खास करके चुनावी जंग के अंतिम दौर में भाजपा ने टक्कर वाली 11 सीटों पर सारा जोर लगा दिया है। पार्टी के मतदान के ठीक पहले तक इन क्षेत्रों में खंदक की लड़ाई रहेगी। आंतरिक सर्वे और खुफिया रिपोर्ट के अभिमत में इन सीटों को बड़ी टक्कर में बताया था।

अगले दो दिन में इन सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य आदि स्टार प्रचारक मतदाताओं को रिझाने पूरा दम लगाएंगे। तगड़े चुनावी संघर्ष में फंसी इन सीटों में ग्वालियर-चंबल संभाग की कुछ सीटें भी हैं, भाजपा ने शनिवार को इन सीटों को केंद्रित कर दिग्गजों के रोड शो और चुनावी सभाएं आयोजित कीं।

ये हैं उपचुनाव की 11 सीटें

भाजपा ने दिमनी, अंबाह, सुमावली, सांची, मांधाता, बड़ामलहरा, आगरमालवा, भांडेर, हाटपिपल्या, सुवासरा एवं ब्यावरा के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इन क्षेत्रों में आक्रामक प्रचार के साथ संगठन स्तर पर भी तैयारी की गई है। संगठन स्तर पर भी अलग- अलग नेताओं को उनकी टीम के साथ तैनात किया जा रहा है।

दिग्गजों के संयुक्त रोड शो

संघर्ष वाली सीटों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के संयुक्त रोड शो भी आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा ने दिमनी अंबाह मुरैना और ग्वालियर पर फोकस करते हुए मेगा रोड शो की शुरुआत की। यह सिलसिला शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगा।

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top