Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > थमा चुनावी शोरगुल, अंतिम लड़ाई की तैयारी

थमा चुनावी शोरगुल, अंतिम लड़ाई की तैयारी

35 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 8 लाख 30 हजार 603 मतदाता

थमा चुनावी शोरगुल, अंतिम लड़ाई की तैयारी
X

ग्वालियर, न.सं.। जिले की तीन विधानसभा उप-चुनाव में तीन नवंबर को होने वाले मतदान के लिए रविवार की शाम छह बजे से चुनावी शोरगुल थम गया। भाजपा-कांग्रेस सहित बाकी दलों की ओर से भी अब अंतिम लड़ाई यानि मतदान केंद्रों पर तैनाती और मतदाताओं को रिझाने के प्रयास की तैयारी शुरू हो गई है। आखिरी दिन प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकने की कोशिश की। जिले की तीन विधानसभागों में कुल 35 प्रत्याशियों हैं। जिनका भाग्य कुल 8 लाख 30 हजार 603 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर तय करेंगे। साथ ही तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 285 सहायक मतदान केन्द्रों सहित कुल 1188 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें विधानसभा क्षेत्र-15 ग्वालियर के 409, 16-ग्वालियर पूर्व के 447 एवं विधानसभा क्षेत्र 19-डबरा (अजा) के 332 मतदान केन्द्र शामिल हैं। इसके अलावा शहर में स्थित मतदान केन्द्रों को 365 भवनों में स्थापित किया गया है। उधर कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार दिव्यांगों सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा दी थी। इसी के चलते जिलें में कुल 3 हजार 107 बुजुर्गों ने निर्धारित प्रपत्र में डाक मत पत्र के लिए आवेदन भरे थे। इनमें से अब तक 2 हजार 678 दिव्यांग व बुजुर्गों द्वारा डाक मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया जा चुका है। इसके अलावा डाक मत पत्र से मतदान के लिए कुल 5 हजार 333 अधिकारी-कर्मचारियों ने फार्म-12 भरे गए थे। इसमें से 3 हजार 197 शासकीय अधिकारी-कर्मचारी डाक मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं।

यह प्रत्याशी मैदान में

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-15 ग्वालियर

-प्रद्युम्न सिंह तोमर भाजपा, सुनील शर्मा कांग्रेस, हरपाल मांझी बसपा, अनिल कुमार परिवर्तन समाज पार्टी, चीना बेगम पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) व रोशन बेग समाजवादी पार्टी। जितेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह तोमर व सुनील शर्मा सभी निर्दलीय।

* विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-16 ग्वालियर पूर्व

महेश बघेल बसपा, मुन्नालाल गोयल भाजपा, डॉ. सतीश सिकरवार कांग्रेस, सुनील शर्मा सपाक्स पार्टी व हेमन्त राम पुरे पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)। केशकली जाटव, जावेद खान, नरेश कुमार सिंह, बालमुकुंद नामदेव, महेन्द्र कुमार बघेल, मुकेश व मीनाक्षी जैन सभी निर्दलीय।

* विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-19 डबरा

इमरती देवी भाजपा, सुरेश राजे कांग्रेस, संतोष गौड़ बसपा, अवतार सिंह राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा, जसवंत सिंह पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) व राकेश सिंह परिहार समाजवादी पार्टी। अनिल अगरैया, धर्मेन्द्र सिंह, आर डी मण्डेलिया, मिथुन कोरी, राजेन्द्र सिंह, लाल कृष्ण इंजीनियर, हरचरण लाल राजौरिया व प्रीति जाटव सभी निर्दलीय।

Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top