Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > हताश कांग्रेस को अब प्रियंका से ही चमत्कार की उम्मीद?

हताश कांग्रेस को अब प्रियंका से ही चमत्कार की उम्मीद?

हताश कांग्रेस को अब प्रियंका से ही चमत्कार की उम्मीद?
X

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर उप चुनाव के रण में भाजपा ने जिस रणनीति के तहत चुनावी मोर्चा संभाला है उससे भाजपा के पक्ष में बन रहे माहौल से भयभीत कांग्रेस को अब प्रियंका गांधी से ही किसी चमत्कार की अपेक्षा है और अब कांग्रेस अपनी सत्ता में वापसी के लिये अब तुरुप चाल चलने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेस अपनी स्टार प्रचारक व कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा के रोड शो या सभा आयोजित कराने पर गहन मंथन कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश के दिग्गज नेता कमलनाथ से लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया भी ग्वालियर -चंबल अंचल में डेरा डाल सकते हैं।अभी ग्वालियर-चंबल संभाग की उप चुनावों की 16 सीटों पर भाजपा ने तो शुरुआती क्रम से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, उसके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादितय सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं की पूरी फौज चुनावी रण में कई दौर के कार्यक्रम कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अभी भी अपने सी ग्रेड नेताओं के सहारे उप चुनाव में लगी है, वह भी 28 सीटें जीतने के दावे के साथ । लेकिन अब कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने बडे नेताओं के न आने से हताश हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे पर चुनावी जोश अभी इसी कारण सिर चढक़र नहीं बोल रहा है, जबकि भाजपाई जोश पूरे उफान पर है। इसी कारण अब प्रदेश आलाकमान विशेषकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ भाजपाई तिलिस्म तोडऩे के लिये बडी तुरुप का सहारा ले सकते हैं। वह ग्वालियर -चंबल संभाग की सीटों को लेकर टारगेट कर कांग्रेस महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बाड्रा का कार्यक्रम करने की तैयारी में है। इसके लिये उनके सलाहकार पूरी प्लानिंग गोपनीय तरीके से कर रहे हैं और यह चुनाव से पहले अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में करा सकते हैं। स्वयं कमलनाथ भी अगले सप्ताह से ग्वालियर में अपना डेरा डालने वाले हैं। उनके खास प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी ग्वालियर में अपनी जमावट करने में लगे हैं। वह नाराज कांग्रेसियों को मना भी रहे हैं।

Updated : 12 Oct 2021 11:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top