Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका सहित कई नेता करेंगे प्रचार

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका सहित कई नेता करेंगे प्रचार

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका सहित कई नेता करेंगे प्रचार
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव के लिए दोनों मुख्य राजनीतिक दल पूरे दम-ख़म से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। बीते दिनों चुनाव प्रचार के लिए भाजपा द्वारा स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के बाद आज कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुलगांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत , सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्दू आदि बतौर स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करेंगे। इसी सूची में बड़े स्तर पर प्रदेश के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है।

कांग्रेस स्टार प्रचारकों के नाम -

राहुल गांधी, मुकुल वासनिक, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, ,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रियंका गांधी,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन पायलट,अशोक चव्हाण,रणदीप सुरजेवाला,कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, अजय सिंह, आरिफ अकील, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, प्रदीप जैन, लखन सिंह यादव, डॉ गोविन्द सिंह, नामदेव दस त्यागी, आचार्य प्रमोद कृष्णा, साधना भारती, आरिफ मसूद, सिद्धार्थ कुशवाह, कमलेश्वर पटेल को स्टार प्रचार बनाया गया है।





Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top