Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > उपचुनाव का परिणाम बताएगा की कौन प्रदेश चलाएगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

उपचुनाव का परिणाम बताएगा की कौन प्रदेश चलाएगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

उपचुनाव का परिणाम बताएगा की कौन प्रदेश चलाएगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
X

शिवपुरी। जिले की पोहरी विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले झिरी गांव में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा को संबोधित करे हुए कहा कि इस चुनाव से फैसला होगा कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान रहेगा कि नहीं। इस चुनाव का परिणाम यह बताएगा कि कौन प्रदेश चलाएगा। शिवराज तभी मुख्यमंत्री रहेगा जब भाजपा प्रत्याशी जीतेगा। यह नहीं चलेगा कि मामा अच्छा यह ठीक नहीं। अगर यह सोचा तो सब गड़बड हो जाएगी। कोई चूक नहीं होना चाहिए सबको भाजपा को जिताना है। इस चुनाव से बच्चों के भविष्य का फैसला होना है यह माता बहनों के सम्मान का चुनाव है। इसलिए आपको भाजपा को जिताना है।

मुख्यमंत्री ने कहा की जब भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा जीतेगा तो हम रहेंगे। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की कमल पर बटन दबाएं साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इसके अलावा सीएम ने सभा में कहा कि कमलनाथ अच्छा या मामा अच्छा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बेटा-बेटी व महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं चालू कीं। कमलनाथ ने अपनी सरकार के दौरान कर्जा माफी के नाम पर किसानों को ढगा। प्रदेश के कई किसान दो लाख के चक्कर में डिफाल्टर हो गए।







Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top