Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठ बोला, भाजपा ने किसानों के खाते में 100 करोड़ जमा किए : शर्मा

कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठ बोला, भाजपा ने किसानों के खाते में 100 करोड़ जमा किए : शर्मा

मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में पहुंचायी सम्मान निधि की पहली किश्त

कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठ बोला, भाजपा ने किसानों के खाते में 100 करोड़ जमा किए : शर्मा
X

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का जो वादा किया था वह तो उससे पूरा नहीं हुआ, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से जो कहा उसे पूरा किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि के 6 हजार रूपए के अतिरिक्त अपनी ओर से 4 हजार रूपए देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है। जिसकी पहली किश्त में प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ रूपए जमा हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं कृषि कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के किसानों को बधाई दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा उसे पूरा करने का हमेशा प्रयास किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सिंगल क्लिक से 5 लाख किसानों के खाते में 100 करोड की राशि जमा करायी है। शेष 19 जिलों में उपचुनाव के बाद किसानों के खाते में राशि पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गांव, गरीब, किसान और आदिवासियों के हितों की चिंता की है। उनके हित में लगातार निर्णय ले रही है। उन्होंने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में प्रदेश सरकार गरीबों को पट्टे देती थी, लेकिन कानून न होने के कारण सामान्य और पिछड़ा वर्ग के गरीबों को पट्टे नहीं मिल पाते थे। भाजपा सरकार ने संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया और पिछडा और सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हों इस दिशा में कानून बनाया है। अब पिछडा और सामान्य वर्ग के गरीबों को भी पट्टे मिलेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 11:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top