Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > मुख्यमंत्री चौहान का मेगा रोड शो आज, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान का मेगा रोड शो आज, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

केन्द्रीय मंत्री तोमर, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा, सिंधिया, उमा भारती एवं आर्य भी रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री चौहान का मेगा रोड शो आज, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
X

ग्वालियर, न.सं.। चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है और चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में पैदल महाजनसंपर्क अभियान और वरिष्ठ नेताओं द्वारा रोड शो किए जाते हैं। इस बार इस रोड शो में हमारा वरिष्ठ नेतृत्व मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता उमा भारती, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य एवं भाजपा के ग्वालियर नगर के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं मुन्नालाल गोयल भी उपस्थित रहेंगे। ग्वालियर पूर्व विधानसभाा क्षेत्र में रोड शो 30 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे नदी गेट से प्रारंभ होगा। महा मेगा रोड शो नदी गेट से जयेंद्रगंज, इंदरगंज चौराहा, ओल्ड हाईकोर्ट, लोहिया बाजार, नया बाजार चौराहा, दालबाजार होते हुए इंदरगंज चौराहे पर समाप्त होगा।

नदी गेट पर रोड शो के प्रारंभ में ही विभिन्न दल के कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता लेंगे और इंदरगंज चौराहे पर जब यह रोड शो समाप्त होगा तब अजा वर्ग के बंधु भाजपा की सदस्यता लेंगे। वहीं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे अपना रोड शो सेवानगर पार्क से शुरू कर किला गेट हजीरा से चार शहर का नाका, नौ नंबर पुलिया से हजीरा चौराहे पर आकर स्टेट बैंक, तानसेन नगर पर समाप्त होगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठन, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारीबंधु, भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पुष्प वर्षाकर रोड शो का स्वागत करेंगे। रोड शो का 100 से अधिक जगह स्वागत किया जाएगा, इसके लिए संगठन ने पूरी योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती है। इस अवसर पर ग्वालियर महानगर में दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-छह लधेड़ी में एवं वार्ड क्रमांक-23-24 में जयंती के अवसर पर सम्मेलन होंगे। इसमें मुख्य रूप से अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस महानगर में दोनों सीटों पर काफी पीछे है। जनता भाजपा के पक्ष में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलाने जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के सहमीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल, महामंत्री महेश उमरैया, संभागीय मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन, जिला मंत्री दीपक शर्मा उपस्थित थे।

Updated : 12 Oct 2021 11:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top